काजू खाने के फायदे-भीगे काजू के फायदे -और खाने का सही तरीका
काजू खाने के फायदे-भीगे काजू के फायदे -और खाने का सही तरीका
ड्राई फ्रूट आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ड्राई फ्रूट में अधिक मात्रा में मिनरल्स और विटामिन पाए जाते है। लेकिन ड्राई फ्रूट में सबसे ज्यादा पसंद करने वाला होता है काजू ,क्योकि काजू में अधिक मात्रा में विटामिन ए ,विटामिन बी,विटामिन स ,मिनरल्स ,सोडियम ,जिंक ,पोटाशियम ,मैग्नेशियम ,फाइबर ,आइरन ,विटामिन बी 6 इतने सारे पोषक तत्व पाए जाते है। तो चलिए जानते है काजू खाने के फायदे और भीगे काजू के फायदे और खाने का सही तरीका।काजू खाने के फायदे
हम सभी जानते है की काजू हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। काजू न सिर्फ खाने में यूज़ करते है बल्कि इसे शरीर की बोहोत सारी बिमारिओ से लड़ने के लिए भी उपयोगी है। तो जानते है काजू के फायदे।1 . कैंसर के लिए
काजू बोहोत सारी बिमारिओ में कारगर है। परन्तु विशेष कैंसर के लिए बोहोत उपयोगी होता है। क्योकि इसमें अनाकार्डिक एसिड पाया जाता है। जो शरीर में कैंसर को बढ़ने से रोकता है। एक बात जरूर ध्यान रखे की काजू से कैंसर ठीक नहीं होता यह तो सिर्फ कैंसर से बचने के लिए उपयोग में लाया जाता है।
यह भी पढ़े -; बादाम खाने के फायदे और नुकसान-बादाम किसे नहीं खाना चाहिए
2 . पाचन तंत्र के लिए
काजू भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में सहयोग करता है। फाइबर से अल्सर जैसी समस्या से लड़ने में मदत मिलती है। एक बात ध्यान रखे की काजू का ज्यादा सेवन आपके लिए हानिकारक भी हो सकता है।
3 . हृदय के लिए
काजू में पाया जाने वाला बीओएक्टिव माइक्रोन्यूट्रियंट हृदय को स्वास्थ रखने के लिए लाभदायक होता है। इसके कारन धामिनिओ में ब्लड सुरकुलेशन ठीक रहता है। और इसके कारन हार्ट अटैक आने की संभावना कम हो जाती है।
4 . हड्डियों के लिए
हड्डियों मजबूत रहने के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है। और काजू में भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है। जो हड्डियों का विकास करने के लिए भी कारगर है।और साथ में इसमें मॅग्नेशियम भी होता है, जो ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी को होने से रोकता है। क्योकि इस बीमारी के कारन शरीर की हड्डिया कमजोर होने लगती है।5 . रक्त के लिए
काजू में आइरन और कॉपर भी होता है। जो की लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ने में मदत करता है। और आइरन रेड ब्लड सेल्स को बढ़ाता है जिसके कारन हमें अनीमिया जैसी बीमारी को लड़ने में मदत मिलती है।
6 . बालो के लिए
काजू में भरपूर मात्रा में फ़ॉस्फ़रस ,आइरन ,जिंक ,और मैग्नीशियम पाया जाता है। काजू में मौजूद इन पोषक तत्व हमारे बालो के लिए अच्छे होते है। और इससे बाल मजबूत और घने बनते है।
7 . गर्भावस्था के लिए
गर्भवती महिला के स्वास्थ के लिए और उसके पेट में पल रहे बच्चे के हड्डियों के विकास के लिए कैल्शियम और मैग्नीशियम की आवश्यकता होती है ,और यह सब काजू में होता है इसलिए गर्भवती महिलाओ को काजू खाने चाहिए।
8 . दातो के लिए
हमारे दांत कैल्शियम से बने होते है। इसके कारन दातो की मजबूती की लिए कैल्शियम आवश्यक होता है। और सबसे ज्यादा कैल्शियम काजू में होता है। इसलिए काजू खाना अच्छा रहता है। दातो की हर समस्या के लिए दूर करने के लिए काजू खाना चाहिए।
काजू के फायदे
अच्छे स्वास्थ और सेहत के लिए आपको काजू खाने चाहिए। लोग इसे अलग अलग प्रकार उपयोग में लाते है। क्या है यह उपयोग आइए जानते है।1 . काजू को आप मिठाइओ में यूज़ कर सकते हो।
2 . काजू को मसालेदार सब्जिओ में यूज़ किया जाता है।
3 . काजू को पीसकर उसकी पाउडर बनाकर दूध के साथ पी सकते है।
4 . काजू का हलवा बनाकर भी खाया जाता है।
5 . काजू को आप भून कर थोड़ा नमक लगाकर स्नेक्स के रूप में खा सकते है।
यह भी पढ़े - पुरुषो को अंजीर खाने के लाभ -एक बार खाके तो देखो
भीगे काजू खाने के फायदे
काजू को भिगोकर खाने से शरीर को काफी फायदा मिलता है। भीगे काजू खाने से हमारी इम्यून पावर बढ़ती है और साथ में कोलोस्ट्रोल जैसे समस्या भी कम होती है। काजू को भिगोकर खाने से हमारी पाचन क्रिया अच्छी रहती है। भीगे काजू से आपका वजन भी कम होता है क्योकि काजू में मौजूद फाइबर पेट को लम्बे समय तक भरे होने का एहसास करता है। और इससे भूक भी नहीं लगती इसके कारन अतिरिक्त फैट जमा नहीं हो पाता तो इस तरह हमारा वजन कम होता है। काजू को ऊर्जा का स्त्रोत कहते है। इसलिए अगर आप काजू को भिगोकर खाते हो तो आपमें दिन भर एनर्जी बनी रहती है और आपको थकान नहीं लगती। काजू में मौजूद मैग्नीज और मैग्नीशियम हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को बढ़ाते है।काजू खाने की सही मात्रा
काजू तो हमारे लिए बोहोत उपयोगी होता है क्योकि इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते है। परन्तु यह पोषक तत्व तब हमारे काम आएंगे जब हम काजू को सही मात्रा में सेवन करेंगे। लोग ऐसा कहते है की एक दिन में पांच से लेकर सात काजू खाने चाहिए। परन्तु हम आपको कहते है की आप काजू की सही मात्रा जानने के लिए आपको किसी विशेषज्ञ से जरूर पूछ लेना चाहिए।
काजू खाने का सही तरीका
काजू में बोहोत सारे पोषक तत्व होते है। जो हमारे शरीर के लिए अच्छे होते है। इसलिए हमें काजू खाने चाहिए। परन्तु काजू खाने से पाहिले हमें उसे खाने का सही तरीका भी पता होना चाहिए। तभी काजू हमारे सेहत के लिए अच्छा रहेगा। काजू को आप कच्चा खा सकते है। परन्तु कच्चा खाने से अच्छा है रात में भिगोकर सुबह खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। क्योकि भीगे काजू खाने से हमारे शरीर को कही गुना ज्यादा लाभ मिलते है। और साथ में कही सारी बीमारिया भी दूर रहती है। काजू को आप दूध के साथ मिलाकर भी खा सकते है। काजू और दूध में बोहोत सारे पोषक तत्व होते है। इसलिए इन्हे मिक्स करके खाने से बीमारी हमसे दूर रहती है। काजू को आप शहद के साथ मिलाकर भी खा सकते है। क्योकि काजू तो हमारे शरीर के लिए उपयोगी है ही पर अगर उसमे शहद भी मिलाले तो यह हमारे स्वास्थ के लिए ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। सारांश
इस लेख में हमने पढ़ा की काजू हमारे शरीर के लिए कितना उपयोगी है और साथ में काजू के क्या फायदे है ,काजू खाने का सही तरीका क्या है यह भी जाना। काजू से मिलने वाले पोषक तत्व से हम बोहोत सारी बिमारिओ से बच सकते है। इसलिए हमे काजू खाना चाहिए। पर काजू खाने से पाहिले आप विशेषज्ञ की राय जरूर जान लेना क्योकि कुछ लोगो को बिमारिओ के कारन डॉक्टर मना करते है या फिर किसी को एलर्जी भी हो सकती है। यह लेख हमने आपको जानकारी के लिए लिखा है। काजू से बीमारिया ठीक नहीं होती बल्कि उससे लड़ने में मदत मिलती है।
FAQ
Q 1 . काजू खाने का सही तरीका क्या है ?
Ans -;काजू को आप स्नेक के रूप में खा सकते है। या फिर दूध के साथ मिलाकर खा सकते है। कुछ लोग काजू को मिठाइओ में मिलाकर खाते है। काजू को खाने का सबसे अच्छा तरीका है भिगोकर खाने का।
Q 2 . एक दिन में कितने काजू खाने चाहिए ?
Ans -;एक दिन में हमें पांच से सात काजू खाने चाहिए। क्योकि ज्यादा काजू खाने से पेट में कब्ज़ और गैस बन सकती है। इसलिए हमें काजू सही समय और सही मात्रा में ही खाने चाहिए।
Q 3 . क्या काजू खाने से पाहिले भिगोना चाहिए ?
Ans -;काजू में बड़ी मात्रा में एन्ज़ाइम अवरोधक होते है। जब हम काजू खाते है तो यह अवरोधन रूकावट पैदा करते है। और इससे पाचन ठीक से नहीं होता इसलिए काजू को भोगकर खाने से यह अवरोधन कम हो जाते है और काजू आसानी से पच जाते है।
Q 4 . काजू खाने के क्या फायदे है ?
Ans -;वैसे तो काजू के बोहोत सारे फायदे है। पर सबसे अच्छा फायदा यह है है की काजू को ऊर्जा स्त्रोत कहा जाता है।और। जिन लोगो को कमजोरी है या थकान महसूस होती है। उनको काजू का सेवन करना चाहिए इससे उनको एनर्जी मिलेगी।
Q 5 . काजू खाने का सबसे अच्छा समय कोनसा है ?
Ans -;वैसे तो आप काजू कब भी खा सकते हो पर सुबह के समय खाने से ज्यादा फायदा मिलता है क्योकि उस वक्त पेट खाली रहता है तो काजू में मौजूद पोषक तत्व हमारे शरीर में आसानी मिल जाते है और उसे किसी तराकी समस्या नहीं होती।



.png)



Post a Comment